Connect with us

वाराणसी

छह शातिर चोर गिरफ्तार, जंसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा पुलिस ने सोमवार को एक बड़े ऑपरेशन में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गांवों में रेकी कर बंद मकानों को निशाना बनाता था। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बाइक, जेवरात और छह मोबाइल बरामद किए हैं।

कई दिनों से सक्रिय यह गिरोह पुलिस की रडार पर था। रविवार रात को सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई और परमपुर अंडरपास पर पुलिस ने छापा मारा। वहां से गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए गए, जबकि कुछ आरोपी भागने में कामयाब रहे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान –

1. साहब आलम (गिरोह का सरगना) – निवासी लोहता, इस पर शिवपुर, रोहनिया और मिर्जामुराद थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

2. गोविंद राजभर उर्फ निरहू – शिवपुर, जंसा और मिर्जामुराद थानों का वांटेड।

Advertisement

3. रोहित पटेल – जंसा, रोहनिया और मिर्जामुराद में दर्ज मामलों में शामिल।

4. सूरज पटेल (पुत्र रामप्रकाश) – लालपुर पांडेपुर और जंसा में मुकदमे दर्ज।

5. सूरज पटेल (पुत्र राजेश)

6. कमलेश (पुत्र घनश्याम)



गिरोह के सदस्य पहले गांवों में बंद मकानों की रेकी करते थे। मौका पाते ही वे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, साहब आलम इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम करता था।

Advertisement

पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसीपी राजातालाब ने कहा कि मामले की विवेचना जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page