बलिया
स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क दवा वितरित
नगरा (बलिया) (जयदेश)। नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 4 स्थित चचयां प्राथमिक विद्यालय में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं।
शिविर का उद्घाटन प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह और समाजसेवी उमाशंकर राम ने किया। आयोजक सभासद लाल बहादुर सिंह ने बताया कि वे समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित कर मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं।
स्वास्थ्य शिविर में मऊ जनपद से आए डॉक्टरों, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. चंद्रमणि चौहान, और डॉ. सरिता मौर्या ने, फार्मासिस्ट छोटेलाल, नर्स प्रियंका और रानी के साथ मिलकर सर्दी, जुकाम, बुखार, शुगर, ब्लड प्रेशर, टायफायड, पैरालाइसिस जैसे मौसमी रोगों का परीक्षण किया और नि:शुल्क दवाएं दीं।
इस मौके पर सभासद कृष्ण कुमार कुशवाहा, अमरेंद्र सोनी, भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, फतेह बहादुर सिंह, भोलू, सचिन शुभम और कई अन्य लोग मौजूद थे।
