Connect with us

चन्दौली

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 44 टेट्रा पैक बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस ने आज चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शराब तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

हनुमान मंदिर के पास नहर पुलिया, ग्राम लोको कॉलोनी में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके कमर पर प्लास्टिक टेप से लपेटे गए 44 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्तों में सोनू कुमार (34 वर्ष) और विशाल कुमार (21 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड नं. 17, डेहरी आन सोन, जिला रोहतास, बिहार हैं।

Loading...

पूछताछ में उन्होंने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वहां शराब ऊंची कीमत पर बिकती है जिससे उनकी आजीविका चलती है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page