Connect with us

चन्दौली

कांग्रेसजनों ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

डीडीयू नगर (चंदौली)। शनिवार की शाम कालीमहल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जैसे महान नेता के अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर केंद्र सरकार ने अनावश्यक विवाद खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार किसी विशेष स्थान पर होना चाहिए था, जहां उनकी स्मृति में स्मारक बनाया जा सके। भाजपा सरकार का यह निर्णय उनके प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है।

Loading...

निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उनके निर्णयों और योजनाओं ने देश को न केवल प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया, बल्कि भारत की एक सशक्त छवि भी विश्व के सामने प्रस्तुत की।

उनका अंतिम संस्कार सम्मानजनक स्थान पर न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।सभा में कांग्रेसजनों ने डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि देशवासियों ने सरकार के इस कदम पर नाराजगी जताई है जिससे भाजपा सरकार ने भविष्य में स्मारक बनाने की घोषणा की है। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र तिवारी, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, प्रदीप मिश्रा, और अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page