वाराणसी
गरीबों को राहत दिलाने के लिए एसडीएम पिंडरा ने लिया एक्शन
वाराणसी। पिंडरा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा बरही कला के चार गरीब परिवारों को एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा की पहल से बड़ी राहत मिली है। इन परिवारों को 5 जुलाई 2017 को खसरा नंबर 547 के तहत एक-एक बिस्सा आवासीय जमीन पट्टा दिया गया था जिसे पूर्व एसडीएम एन.एन. यादव ने स्वीकृत किया था।

हालांकि जमीन पर कब्जा करने वाले व्यक्ति शंकर कनौजिया के कारण ये परिवार लंबे समय से अपनी जमीन से बेदखल हो गए थे। लेकिन एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की सक्रियता से उनकी जमीन वापस दिलाने में सफलता मिली।महिला दरोगा महिला फुलपुर प्रभारी पुलिस चौकी इंचार्ज कठिराव के नेतृत्व में पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने सभी परिवारों को सक्षम अधिकारी, कानूनीगो और लेखपाल की मदद से जमीन पर कब्जा दिलाया। पीड़ित परिवार को 7 साल बाद आखिरकार अपनी जमीन पर कब्जा मिल सका।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान पुत्र दिलीप सिंह, वर्तमान प्रधान राय साहब गौतम, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों ने एसडीएम प्रतिभा मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।
