Connect with us

वाराणसी

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना मोबाइल, पुलिस के दावे फेल

Published

on

Loading...
Loading...

क्षेत्र में बढ़ती घटनाएं, पुलिस पर उठे सवाल

मिर्जामुराद (वाराणसी)। खजुरी-जमुना मार्ग पर गुरुवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से एंड्रॉइड मोबाइल छीन लिया और खजुरी पुलिस चौकी की ओर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

खजुरी गांव निवासी सरोजा यादव अपनी 13 वर्षीय बेटी निधि के साथ खजुरी बाजार से पैदल घर लौट रही थीं। अर्जुन प्रसाद महिला महाविद्यालय के पास पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर सरोजा के हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार से खजुरी पुलिस चौकी की ओर भाग निकले।

पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन बदमाश इतनी तेजी से भागे कि कोई उन्हें पकड़ नहीं सका। घटना की सूचना पाकर पीड़िता के पति रामप्रकाश ने मिर्जामुराद थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

क्षेत्र में बढ़ती घटनाएं, पुलिस पर उठे सवाल
बाइक सवार बदमाशों द्वारा छीनाझपटी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को भी नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीन लिया था, जिसमें गहने, नकदी और मोबाइल फोन थे। इसी तरह सोमवार को प्रिंसी जायसवाल नामक महिला से ऑटो में सफर के दौरान बैग छीनने की घटना हुई, जिसमें लाखों के गहने और नकदी थी।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच चल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस पीड़ितों पर दबाव बनाकर घटनाओं को खोए हुए सामान की रिपोर्ट में दर्ज कर रही है। यह रवैया पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page