Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर : वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Published

on

Loading...
Loading...

बीएसए ने किया विजेताओं को सम्मानित

गाजीपुर जिले में जूनियर बालिकाओं की खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन के मुख्य अतिथि बीएसए हेमंत राव रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 08 टीमें हिस्सा लीं।

वॉलीबाल प्रतियोगिता का परिणाम

सेमीफाइनल 1: कासिमाबाद ए बनाम गहमर – कासिमाबाद ए 15-06 से विजयी

सेमीफाइनल 2: कासिमाबाद बी बनाम करहिया – करहिया 15-07 से विजयी

Advertisement

फाइनल: करहिया ने कासिमाबाद बी को 15-09 से हराकर खिताब अपने नाम किया

खो-खो प्रतियोगिता का परिणाम

सेमीफाइनल 1: नेहरू स्टेडियम गाजीपुर बनाम महिला पीजी कॉलेज – नेहरू स्टेडियम गाजीपुर 10-05 से विजयी

सेमीफाइनल 2: बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय – बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 12-08 से विजयी

फाइनल: नेहरू स्टेडियम गाजीपुर ने बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर को 18-05 से हराकर चैंपियन बने

Advertisement

प्रतियोगिताओं में निर्णायकों के रूप में योगेंद्र सिंह (वॉलीबाल प्रशिक्षक), पीएन सिंह, शंकर राम, विनोद शर्मा, राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप तथा खो-खो प्रतियोगिता के निर्णायक राधेश्याम सिंह यादव (खो-खो प्रशिक्षक), अवधेश कुमार कुशवाहा, नैनिका राय, शिवानी राय, रितेश राय, अंशु यादव और अजय राय रहे। इस अवसर पर खेल अधिकारी अरविंद, अश्वनी राय (व्यायाम शिक्षक), योगेंद्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, संगीता यादव, अंजनी वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page