वाराणसी
व्यापार मंडल ने जरूरतमंदों में वितरित किये कंबल
पिंडरा (वाराणसी)। व्यापार मंडल फूलपुर के सदस्यों और समाजसेवकों ने क्रिसमस डे, सुशासन दिवस और तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। इस अभियान के तहत व्यापार मंडल के सदस्य लोगों के घर-घर जाकर कंबल बांटते रहे। उन्होंने बताया कि यह पहल पूरी ठंड के मौसम में जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
इस कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी ऋषि गुप्ता, अधिवक्ता बिंदु सोनकर, कृष्ण चौहान, मल्लू विश्वकर्मा, भरत जायसवाल, शिवम अग्रहरी, छोटू व्यापारी, रिशु मोदनवाल, दीपक विक्की गोंड और भुलई पटेल जैसे सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि उनकी प्राथमिकता धर्म और जाति के बंधनों से ऊपर उठकर गरीबों को मदद पहुंचाना है, विशेषकर ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों और कंबल के वितरण के माध्यम से। यह अभियान आगामी ठंड के मौसम में भी निरंतर जारी रहेगा।
