Connect with us

वाराणसी

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस और एसओजी टीम ने 08 वर्षीय मासूम की हत्या करने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। 25-26 दिसंबर 2024 की रात मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए इरशाद नामक आरोपी को डोमरी घाट के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी इरशाद डोमरी घाट के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 दिसंबर 2024 को सूजाबाद में माहिरा नामक लड़की को मारकर उसकी लाश स्कूल में फेंक दी थी।गिरफ्तार आरोपी का नाम इरशाद पुत्र जहागीर अली है और उसकी उम्र 22 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पत्थर, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

इसके अलावा आरोपी पर पहले भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page