Connect with us

वाराणसी

सपा नेता के होटल में पनीर की जगह परोसा चिकन

Published

on

Loading...
Loading...

मैनेजर बोलें – स्टाफ पर कार्रवाई करेंगे

वाराणसी के एक होटल में एक अजीब घटना सामने आई है, जहां पनीर की जगह ग्राहकों को चिकन परोसा गया। घटना शिवपुर स्थित होटल अद्रिका की है जो सपा नेता और पूर्व मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह की है। बुधवार रात होटल में रुके 9 लोगों में से 4 वेजिटेरियन थे। उन्होंने पनीर लबाबदार का ऑर्डर दिया था। खाने के दौरान एक टुकड़ा हार्ड लगा जिससे शक हुआ। वेटर को बुलाकर चेक करवाया तो उसने बताया कि वह चिकन है।

Loading...

इसके बाद होटल मैनेजर ने भी गलती मानी और माफी मांगी। ग्राहकों ने किचन चेक किया तो पाया कि एक ही कढ़ाई में चिकन और पनीर दोनों फ्राई हो रहे थे। यह देख वे भड़क गए और इसे धर्म और आस्था पर ठेस पहुंचाने वाला बताया। हालांकि, होटल प्रबंधन ने इसे स्टाफ की गलती करार दिया और कार्रवाई का भरोसा दिया।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बुलाया लेकिन मामला शांत हो गया। पुलिस ने बताया कि कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page