वाराणसी
केशव मौर्य ने अटल प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
वाराणसी। अटल बिहारी वाजपेई पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन और तुलसी पूजन दिवस पर पौधा वितरणभारतीय शिक्षा मंदिर में अटल बिहारी वाजपेई पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर उन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के योगदान को याद किया और उनकी कार्यों को प्रेरणादायक बताया।वहीं, हिन्दु युवा वाहिनी, वाराणसी महानगर द्वारा 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर पाताल भूमि हनुमान बालाजी महाराज मंदिर में एक विशाल पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन 10,000 से अधिक तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
आयोजक शिवांशु यदुवंश ने बताया कि पिछले वर्षों में लगभग 5000 पौधे वितरित किए गए थे, लेकिन इस बार 10,000 पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि तुलसी, नीम, पीपल और अशोक जैसे पौधे हमेशा से भारतीय सनातन पद्धति का हिस्सा रहे हैं, जो न केवल औषधि के रूप में उपयोग होते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
शिवांशु ने आगे कहा कि “जब वैश्विक महामारी के दौरान इन पौधों का उपयोग औषधि के रूप में हुआ तब पूरे देश ने इसका सकारात्मक प्रभाव देखा। इसलिए हमें प्लास्टिक के पेड़ों के बजाय प्राकृतिक पौधों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि हम अपनी सनातन परंपराओं का पालन करें और प्रकृति का संरक्षण करें।”
इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ई. अशोक यादव, वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री अम्बरिश सिंह भोला, भाजपा कार्यकर्ता अजय सिंह, संदीप चौरसिया, गोपालजी गुप्ता, विजय यादव और अन्य कई गणमान्य लोग शामिल हुए और पौधों का वितरण किया।
