Connect with us

वाराणसी

दहेज हत्या मामले में चार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। थाना जन्सा पुलिस ने दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।घटना 15 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी, जब पीड़िता की मां ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 23 दिसंबर 2024 को ग्राम करधना के तालाब से युवती का शव बरामद हुआ। परिजनों की तहरीर पर थाना जन्सा में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

आज 24 दिसंबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर जन्सा पुलिस ने ग्राम बैरवन से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें किशन पटेल, राजेश पटेल, अंकित कुमार पटेल और एक महिला अभियुक्त शामिल हैं। सभी अभियुक्त वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बैरवन गांव के निवासी हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना जन्सा में मु0अ0स0-256/2024 धारा 80, 85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Loading...

पुलिस टीम ने कुशल नेतृत्व और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से इस जघन्य अपराध का खुलासा किया।इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया था।

घटना के बाद से ही पुलिस ने जांच तेज कर दी थी और आज अभियुक्तों की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जागी है। गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त ने इस सफलता के लिए जन्सा पुलिस टीम की सराहना की और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वाराणसी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page