Connect with us

वाराणसी

ट्रक के धक्के से धनेसरा देवी स्मृति द्वार ध्वस्त

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया (वाराणसी)। पंडितपुर हाईवे पर स्थित स्वर्गीय धनेसरा देवी राजभर स्मृति द्वार, जो रोटरी क्लब और ग्राम प्रधान के सहयोग से निर्मित किया गया था, बुधवार तड़के एक अज्ञात ट्रक के धक्के से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

गनीमत रही कि घटना रात में हुई, जिससे किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना टल गई। सुबह जब ग्रामीणों ने गेट के टूटने की सूचना दी तो ग्राम प्रधान रीता राजभर के प्रतिनिधि मोहन राजभर मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि स्मृति द्वार का ढांचा पूरी तरह से सड़क पर बिखरा हुआ है। घटनास्थल पर ट्रक से गिरे भूसी से भरे दो बोरे भी पाए गए।

Loading...

मोहन राजभर ने बताया कि यह स्मृति द्वार ग्राम सभा और रोटरी क्लब के सहयोग से उनकी माता स्वर्गीय धनेसरा देवी की याद में लगभग 40 वर्ष पूर्व एक लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर गेट में लगे कैमरे को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय इस हाईवे पर ट्रकों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस से बचने के लिए अधिकांश ट्रक चालक इस सड़क का उपयोग करते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page