Connect with us

वाराणसी

सपा प्रदेश सचिव ने जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े और कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड के दरेखू गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. सुभाष राजभर ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए। यह कार्यक्रम उनके आवास पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर डॉ. सुभाष राजभर ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों में कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों की मदद करना मेरे लिए एक सेवा है, जिसे मैं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित करता हूं।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शीतला पाल, अशोक राजभर, बनारसी राजभर, आदर्श राजभर, गोपाल सिंह, संजय मौर्य, खालिक भाई, मुनव्वर भाई, सुधीर पांडे, धर्मवीर भारती, विजय हिटलर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Advertisement

डॉ. राजभर ने इस कार्य को समाजसेवा का हिस्सा बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना उनका कर्तव्य है और वह इसे आगे भी जारी रखेंगे। इस पहल की ग्रामीणों और लाभार्थियों ने सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page