वाराणसी
वाराणसी: गोमती जोन में 21 उप निरीक्षकों का तबादला
कई चौकी प्रभारी भी बदलें
वाराणसी। मंगलवार रात डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया। इस तबादले में कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चार चौकी प्रभारियों को थानों से अटैच किया गया है।
ब्रह्मदत्त मिश्रा, रोशन प्रताप सिंह और राजनारायण यादव को थाना सिंधौरा से अटैच किया गया।
जितेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी मातलदेई (राजातालाब) नियुक्त किया गया।
मातलदेई चौकी प्रभारी सोमन कुमार को थाना कपसेठी से अटैच कर दिया गया।
अजीत कुमार मिश्र को चौकी प्रभारी धौकलगंज (कपसेठी) बनाया गया, जबकि धौकलगंज के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य को डीसीपी का वाचक नियुक्त किया गया।
डीसीपी के पीआरओ अभिषेक कुमार राय को चौकी प्रभारी हरहुआ (बड़ागांव) बनाया गया।
चौकी प्रभारियों में बदलाव:
गौरव उपाध्याय को चौकी प्रभारी साधोगंज (बड़ागांव) नियुक्त किया गया।
रवि प्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी कठिराव (फुलपुर) बनाया गया।
मिथलेश कुमार प्रजापति अब कस्बा सिंधौरा चौकी के प्रभारी होंगे।
चौकी प्रभारी परमपुर (जंसा) रहे नंदलाल कुशवाहा को थाना बड़ागांव से अटैच किया गया।
जगदम्बा सिंह अब चौकी प्रभारी रामेश्वर (जंसा) होंगे।
थाना फुलपुर के गणेश प्रसाद पटेल को चौकी प्रभारी कछवां रोड (मिर्जामुराद) बनाया गया।
महिला पुलिस केंद्र में तैनाती:
थाना सिंधौरा के लवकुश यादव और वसीम उल्लाह खान को महिला पुलिस परामर्श केंद्र, बड़ागांव भेजा गया।
अन्य बदलाव:
चौकी प्रभारी साधोगंज (बड़ागांव) देवेंद्र कुमार दूबे को थाना कपसेठी से अटैच किया गया।
आयुष कुमार ओझा को चौकी प्रभारी कठिराव से हटाकर थाना जंसा से अटैच किया गया।
एसीपी पिंडरा अरुण कुमार दूबे को हेड पेशी से हटाकर थाना राजातालाब से अटैच किया गया।
