Connect with us

वाराणसी

पुजारी ने गला रेतकर की खुदकुशी

Published

on

Loading...
Loading...

पूजा-पाठ के बाद उठाया खौफनाक कदम

वाराणसी में मंगलवार को एक पुजारी ने घर में पूजा करने के बाद चाकू से खुद की गर्दन काट ली। उसने मां काली का नाम लेकर चाकू से अपनी गर्दन पर वार किया और देखते ही देखते उसकी गर्दन कट गई।

इसके बाद घर में कोहराम मच गया और जब तक परिजनों को कुछ समझ में आता, वह खून से लहूलुहान हो चुका था।परिवारवालों ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने कागजी कार्रवाई की, लेकिन परिजन शव लेकर बिना किसी सूचना के घर से चले गए।

चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों की तलाश शुरू की लेकिन घर पर कोई नहीं मिला और परिजन किसी से बात करने को तैयार नहीं थे।

वाराणसी के गायघाट निवासी सूरज प्रसाद मेहरा ने अपने मकान के ऊपरी तल पर पुजारी अमित शर्मा को किराए पर रखा हुआ था। पुजारी अमित अपनी पत्नी जूली और दस साल के बेटे समीर के साथ रहते थे।

Advertisement

अमित काशी विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा पाठ करते थे।मंगलवार दोपहर को अमित घर के आंगन में पूजा कर रहा था जबकि उसकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अमित ने अचानक जोर-जोर से जय माता दी बोलते हुए चाकू से अपनी गर्दन काट ली।

पत्नी जूली ने चीख सुनी और किचन से दौड़कर पति को लहूलुहान पाया। इसके बाद घर में हंगामा मच गया, और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन शव को स्टेचर पर रखकर बिना किसी सूचना के घर से निकल गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page