Connect with us

वाराणसी

पिंडरा में सीएम योगी के आगमन की तैयारी पूरी, सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आज

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनज़र पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के फ्लीट का रिहर्सल भी संपन्न हुआ।

501 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम:
पिंडरा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 501 नवविवाहित जोड़ों के लिए जर्मन हैंगर से बने पंडाल को सजाया गया है। विवाह मंडप और नवविवाहितों के बैठने की व्यवस्था मुख्य मंच के सामने की गई है। सभा स्थल पर बैरिकेटिंग, मैटिंग और कुर्सियां लगाई जा चुकी हैं। पार्किंग की व्यवस्था सभा स्थल से 200 मीटर की दूरी पर की गई है।

मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा से होगा स्वागत:
मुख्यमंत्री के पिंडरा पहुंचने पर चार प्रमुख स्थानों – आर्य नगर, बेलवा मोड़, लक्ष्मीनारायण मंदिर और पीएचसी के सामने – पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता और व्यापारियों द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया जाएगा। इन स्थानों पर सांस्कृतिक वेशभूषा में लोग मौजूद रहेंगे। इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों छात्राएं “मिशन शक्ति” अभियान के प्रति मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगी। इंटर कॉलेज प्रबंधक रजनीकांत राय ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वागत 2700 छात्र-छात्राएं करतल ध्वनि के साथ करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पिंडरा जाने वाले मार्गों पर वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया गया है। सुबह 7 बजे से भारी वाहनों और 9:30 बजे के बाद छोटे वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। कथौली व करखियाव मोड़ से आने वाले वाहनों को फोरलेन की ओर डायवर्ट किया गया है।

Advertisement

विशेष रिहर्सल और निरीक्षण:
मुख्यमंत्री के ओएसडी संतोष सिंह सहित सुरक्षा अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी प्रमोद कुमार, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के फ्लीट का रिहर्सल भी किया गया।

सभा स्थल पर आम जनता के लिए व्यवस्था:
100×360 फीट के मंडप के बाहर आम जनता के बैठने की भी व्यवस्था की गई है, जहां से वे मुख्यमंत्री का भाषण सुन सकेंगे। वहीं, भीड़ और यातायात प्रतिबंध को देखते हुए क्षेत्र के कई निजी स्कूलों ने शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा सामाजिक और सांस्कृतिक उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page