Connect with us

वाराणसी

लखनऊ से तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेने होंगी शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। रेलवे जनरल और स्लीपर क्लास में यात्रा करने वालों के लिए तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें लखनऊ के रास्ते चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों के मार्ग चंडीगढ़ से वाराणसी, गोरखपुर से मुंबई और हावड़ा से दिल्ली होंगे।

फिलहाल तीन रूटों पर अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही हैं जिनमें लखनऊ से आनंद विहार से दरभंगा के लिए एक ट्रेन है। अब रेलवे बोर्ड 26 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने जा रहा है जिनमें तीन लखनऊ के रास्ते संचालित होंगी।

Loading...

इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इन ट्रेनों में एसी नहीं होगा क्योंकि यह आम यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई हैं।

नई ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और टॉक-बैक सिस्टम के जरिए यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page