Connect with us

वाराणसी

जेल अधीक्षक से रंगदारी मांगने पर पूर्व बंदी पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिला जेल से जमानत पर छूटे एक बंदी द्वारा जेल अधीक्षक से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पैसे न देने पर नौकरी से हटवाने और हत्या कराने की धमकी दी है। इस घटना के बाद जेल अधीक्षक आचार्य डॉ. उमेश सिंह की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी प्रहलाद गुप्ता वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र का निवासी है। वह दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में जेल में बंद था और बीते 5 अक्टूबर को जमानत पर रिहा हुआ था।जेल अधीक्षक ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रहलाद गुप्ता ने तीन लाख रुपये की मांग करते हुए दबाव डाला है।

Loading...

इसके अलावा वह जेल स्टाफ के कुछ सदस्यों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। ऐसा न करने पर जेल व्यवस्था को ध्वस्त करने और उनकी नौकरी खत्म कराने की धमकी दी है। जेल अधीक्षक ने प्रहलाद गुप्ता की धमकी के बारे में वाराणसी और चंदौली के जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, डीसीपी (कुणा जोन) और चंदौली के पुलिस अधीक्षक को भी सूचित किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हर पहलू पर जांच कर रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page