वाराणसी
सोमा घोष के जूते पहनकर मंत्र जाप पर विवाद
वाराणसी में 51 शक्तिपीठ और द्वादश ज्योतिर्लिंग महासमागम के संपन्न होने के बाद एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। समारोह के उद्घाटन के दौरान उपशास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह जूते पहनकर मंत्रों का जाप और शिवतांडव स्तोत्र का पाठ करती हुई दिख रही हैं।
काशी के विद्वानों ने इसे सनातनी मर्यादाओं का उल्लंघन करार दिया और हिंदू धर्म के साथ खिलवाड़ बताया।सोमा घोष ने इस विवाद पर सफाई देते हुए आयोजकों पर आरोप लगाए और कहा कि यह सब हड़बड़ी के कारण हुआ।
उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर अफरातफरी की स्थिति थी और आयोजकों की ओर से कोई उचित इंतजाम नहीं किया गया था जिस कारण उन्हें खड़े होकर गाना पड़ा और इस दौरान उन्हें ध्यान नहीं रहा कि वह जूते पहने हुए थीं। उनका कहना था कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ उनके संगीत पर था और वह कभी भी खड़े होकर नहीं गातीं।
