Connect with us

वाराणसी

एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चार साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर निवेश कराने वाली एक कंपनी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ सिगरा थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ये मुकदमे अदालत के आदेश पर दर्ज हुए हैं।

चोलापुर थाना क्षेत्र के देईपुर निवासी विश्वनाथ गुप्ता और रामनाथ गुप्ता ने कंपनी पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, अगर अन्य निवेशकों के मामले सामने आए तो यह राशि करोड़ों में पहुंच सकती है।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सिगरा क्षेत्र में एलयूसीसी – द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट थ्रिफ्ट को-ऑपरेशन सोसाइटी का कार्यालय था जिसका मुख्य ऑफिस गाजियाबाद में बताया गया था। कंपनी ने चार साल में निवेश की गई राशि को दोगुना करने का वादा किया था।

इसके लिए एजेंटों को कमीशन का प्रलोभन भी दिया गया।एजेंट विश्वनाथ ने खुद 17.20 लाख और फिर 41 लाख रुपये का निवेश कराया। आरोप है कि कंपनी ने निवेशकों का पैसा लेकर धोखाधड़ी की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी और उसके प्रतिनिधियों, जिनमें नवी मुंबई निवासी समीर अग्रवाल, शबाब हुसैन, सानिया अग्रवाल, मंजय मुदगिल, आरके शेट्टी और अभय राय समेत अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस धोखाधड़ी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य निवेशकों के सामने आने पर घोटाले का आकार और बढ़ सकता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page