Connect with us

वाराणसी

आईएमएस बीएचयू में जटिल सर्जरी से मां और बच्चे की बचायी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में आईएमएस बीएचयू के एमसीएच विंग में डॉक्टरों की एक टीम ने एक जटिल सर्जरी के जरिए 25 साल की महिला और उसके नवजात बच्चे की जान बचाई। यह घटना तब हुई जब महिला का बच्चा पेट की थैली में आंत के पास फंस गया था।

स्त्री रोग विभाग की डॉ. ममता सिंह के नेतृत्व में 3 घंटे तक चली सर्जरी के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला को आईसीयू में और बच्चे को एनआईसीयू में इलाज दिया जा रहा है।

मामला उस समय सामने आया जब शनिवार को डॉ. ममता सिंह की ओपीडी में एक महिला को उसके परिजन रात के समय डिलीवरी के लिए एमसीएच विंग की इमरजेंसी में लेकर आए।

अल्ट्रासाउंड और एमआरआई के बाद पता चला कि आमतौर पर बच्चे का स्थान गर्भाशय में होता है लेकिन इस महिला का बच्चा पेट की थैली में आंत के पास था। यह स्थिति काफी दुर्लभ होती है।

डिलीवरी के दौरान प्लेसेंटा आंतों के ऊपर चिपका हुआ था जिस कारण तत्काल सर्जरी की आवश्यकता पड़ी। सर्जरी के बाद प्लेसेंटा को अलग किया गया और महिला को चार यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। बच्चे का वजन 1.8 किलोग्राम था।

Advertisement

इस सर्जरी में डॉ. ममता सिंह के साथ डॉ. दीप्ति, डॉ. नीमिषा वर्मा, डॉ. अरविंद प्रताप और डॉ. शिवि जैन भी शामिल थे। आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने पूरी टीम को बधाई दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page