Connect with us

खेल

महिला एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला : भारत को ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में पांच विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में गुरुवार (5 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 5 विकेट से मात दी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम 34.2 ओवर में केवल 100 रन पर सिमट गई। जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 23 रन बनाए, जबकि हरलीन देओल ने 19, हरमनप्रीत कौर ने 17 और ऋचा घोष ने 14 रनों का योगदान दिया। भारतीय पारी का पतन तेजी से हुआ, जब आखिरी 5 विकेट केवल 11 रन के अंदर गिर गए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन स्कट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उनके अलावा किम गर्थ, एश्ले गार्डनर, अनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने 1-1 विकेट लिया।

101 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 16.2 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। फीबी लिचफील्ड ने 35 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वोल 46 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से रेणुका ठाकुर ने 3 विकेट और प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट चटकाए। अब सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही भारतीय टीम के लिए अगला मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page