पूर्वांचल
मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र 2024 से शुरू हुए “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर “अभिनंदन” के निर्देशन में महिला बीट आरक्षी और एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, रेलवे स्टेशन और गांवों का दौरा किया।

इन अभियानों के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह, बाल श्रम और महिला उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलाया गया। बच्चों को “गुड टच-बैड टच” की जानकारी दी गई और किसी भी समस्या की सूचना अभिभावकों या पुलिस को देने की सलाह दी गई।
साइबर अपराधों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी साझा करते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 समेत 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे नंबरों की जानकारी दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सशक्त और सुरक्षित बनाना है।
