Connect with us

अपराध

पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जंगीपुर थाना अध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। घटनास्थल से चोरी का सामान, नकदी, जेवरात और अवैध असलहा बरामद किया गया है।

पुलिस टीम ताजपुर मोड़ पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति देवकठिया के बंद पड़े पुराने विद्यालय में छिपे हुए हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पकड़े गए संदिग्धों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे गाजीपुर जिले के जंगीपुर, कोतवाली और शादियाबाद थाना क्षेत्रों में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का कैश, जेवरात और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि चोरी का कुछ माल बेचकर प्राप्त पैसा भी उनके पास मौजूद है। इसके अलावा, एक आरोपी ने मंदिर से चोरी किए गए घंटे को निर्माणाधीन कांशीराम आवास बिल्डिंग में छिपाने की बात कबूली।

जब पुलिस टीम घंटे की बरामदगी कर रही थी, तभी आरोपी विष्णु कश्यप ने पास में छिपे अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विष्णु के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

गिरफ्तार हुए बदमाशों के नाम –
1. विष्णु कश्यप पुत्र शिव शंकर कश्यप

2. इम्तियाज़ पुत्र दील मोहम्मद सलमानी

3. शाहिद खान पुत्र कमाल खान उर्फ कल्लू

4. राजा उर्फ राज खान पुत्र राजू खान

घटना के दौरान पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अन्य आरोपियों को भी काबू में किया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता पर सराहना व्यक्त की और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने की बात कही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page