Connect with us

अपराध

मां ने बेटे पर लगाया गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

केराकत (जौनपुर)। शेखजादा मुहल्ले की एक महिला ने रविवार को अपने पुत्र के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा नशे का आदी है और घर के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट करता है।

पीड़िता का कहना है कि उसका बेटा अपनी बहन और मां के साथ अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास करता है। जब इसका विरोध किया गया तो उसने बहन के साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी ने घर में ताला लगाकर मां को जबरन अंदर रखा और धमकी दी कि वह उनके साथ जबरदस्ती करेगा।

Loading...

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी बेटी के चिकित्सीय परीक्षण कराने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने कहा कि परिवार को आरोपी से खतरा है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं, इस मामले में केराकत कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page