Connect with us

हेल्थ

आपकी उम्र के अनुसार कितने घंटे की नींद है जरूरी?

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। दिनभर की भागदौड़ और काम के बाद शरीर को आराम और ऊर्जा के लिए नींद की जरूरत होती है। अगर पर्याप्त नींद न ली जाए, तो थकान, चिड़चिड़ापन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर उम्र के व्यक्ति के लिए नींद की जरूरत अलग होती है। आइए जानते हैं किस उम्र में कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।

उम्र के हिसाब से इतने घंटे नींद होती है जरूरी –

नवजात शिशु (0-3 महीने)

नींद की जरूरत: 14 से 17 घंटे।

सीमा: 19 घंटे से ज्यादा न सोएं।

Advertisement

शिशु (4-11 महीने)

नींद की जरूरत: 12 से 15 घंटे।

सीमा: 10 घंटे से कम न हो।

बच्चे (1-2 साल)

Advertisement

नींद की जरूरत: 11 से 14 घंटे।

सीमा: 9 घंटे से कम और 16 घंटे से ज्यादा न हो।

बच्चे (3-5 साल)

नींद की जरूरत: 10 से 13 घंटे।

सीमा: 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा न सोएं।

Advertisement

बच्चे (6-13 साल)

नींद की जरूरत: 9 से 11 घंटे।

सीमा: 7 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा न हो।


किशोर (14-17 साल)

Advertisement

नींद की जरूरत: 8 से 10 घंटे।

सीमा: 7 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा न हो।

युवावस्था और वयस्क (18-64 साल)

नींद की जरूरत: 7 से 9 घंटे।

Advertisement

सीमा: 6 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा नुकसानदेह।

बुजुर्ग (65 साल और अधिक)

नींद की जरूरत: 7 से 8 घंटे।

सीमा: 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा न हो।


संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है सही नींद
पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद सेहतमंद जीवन का आधार है। अपनी उम्र के अनुसार नींद का ध्यान रखें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page