Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर : आरएस हॉस्पिटल और नर्सिंग कॉलेज में स्पोर्ट्स वीक शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

क्रिकेट में सरिता यादव चुनीं गई मैन ऑफ द मैच

गाजीपुर। जनपद के आर एस हॉस्पिटल एंड आर एस पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज, देवा दुल्लहपुर में 28 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक स्वर्गीय राम अवध पांडे मेमोरियल स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स वीक की शुरुआत क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ हुई, जिसमें दो टीमों ने भाग लिया।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन आर एस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार पांडे जी की माता इसरावती देवी ने किया। पहले मैच में आर एस पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज की टीम ने विजय प्राप्त की और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा, बीएससी नर्सिंग के सिक्स सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर के छात्रों ने भी क्रिकेट मैच में हिस्सा लिया, जिसमें सिक्स सेमेस्टर की टीम विजयी रही। जी एन.एम और ए.एन.एम की छात्राओं ने भी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया, जिसमें जी.एन.एम की छात्राएं विजयी रही।

इस मैच में डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार पांडेय के बेटे अर्षित पांडेय (सचिन पांडेय ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ओवर में 48 रन बनाए। वहीं, सरिता यादव को भी मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

Advertisement

स्पोर्ट्स वीक के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बॉयज इवेंट्स में क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, रेस, चेस और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि गर्ल्स इवेंट्स में रेस, बैडमिंटन, स्किपिंग, खो-खो, मेहंदी कंपटीशन, सॉन्ग, हेयर स्टाइल, स्पून रेस और एसे राइटिंग की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page