Connect with us

पूर्वांचल

परिवार परामर्श केंद्र ने उठाया समाधान की दिशा में कदम

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर महिला सहायता प्रकोष्ठ

गाज़ीपुर। जनपद के कार्यालय महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाज़ीपुर के कुशल निर्देशन में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 9 प्रकरणों की सुनवाई की गई।

इसमें से 3 प्रकरणों को लेकर विवाद काफी समय से चला आ रहा था, जिनमें दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के आपसी गिले-शिकवे भूलाकर समझौता कराया गया।

इसके अलावा, 2 प्रकरणों में एक पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण अगली सुनवाई तिथि निर्धारित की गई। शेष 3 प्रकरणों में मध्यस्थता का समाधान नहीं हो सका, अत: उनकी अगली तिथि निर्धारित की गई।

एक अन्य प्रकरण में कानूनी सलाह देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। इन सभी प्रकरणों के निस्तारण में महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी कमरुद्दीन, शशि सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी, महिला आरक्षी रोली सिंह, महिला आरक्षी रागिनी, चौबे महिला होमगार्ड विमला, ऊर्मिला गिरी सहित अन्य कर्मी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Advertisement

यह पहल स्थानीय पुलिस और महिला सहायता प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों के तहत की गई, जो समाज में महिलाओं और परिवारों के बीच विवादों के समाधान के लिए एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page