वाराणसी
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में की जनसुनवाई
कई मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने गुरुवार को रवींद्रपुरी गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई के दौरान, नंदेश्वर क्षेत्र के निवासियों ने सीवर की समस्या की जानकारी दी, जिसे मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा, मंत्री ने कई अन्य प्रार्थना पत्रों पर भी विभागीय अधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से बात की और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए।
लहरतारा स्थित कबीर मठ के महंत ने मंत्री से अपनी जमीन के सड़क चौड़ीकरण में समाहित होने और मुआवजा न मिलने की समस्या साझा की। इस पर मंत्री ने जिलाधिकारी से संवाद कर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
