वाराणसी
औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान
वाराणसी में सरकार इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन और अन्य सुविधाएं प्रदान करती रही है। अब औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए निजी औद्योगिक पार्कों की योजना लाई गई है। इस योजना के तहत निजी जमीन पर औद्योगिक प्लेज पार्क बनाने का अवसर दिया जाएगा।
जिन लोगों के पास 10 से 50 एकड़ जमीन होगी वे इस योजना के तहत औद्योगिक पार्क बना सकते हैं। इसके लिए सरकार प्रति एकड़ 50 लाख रुपये का लोन केवल 1 प्रतिशत ब्याज दर पर देगी। इसके अलावा मुख्य मार्ग से पार्क तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण भी सरकार करेगी जिससे आवाजाही आसान हो सके।
यह पार्क इस प्रकार डिज़ाइन किया जाएगा कि विभिन्न प्रकार की कंपनियां वहां सुचारू रूप से संचालित हो सकें। जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह ने बताया कि नई योजना प्लेज पार्क (प्रमोटिंग लीडरशिप एंड एंटरप्राइज फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजंस) शुरू की गई है।
इस योजना के तहत वाराणसी को केवल सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र तक सीमित न रखते हुए औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। छोटे और बड़े निवेशकों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिले।
