Connect with us

पूर्वांचल

प्रसव के बाद अस्पताल में किन्नरों ने छीन लिया आभूषण, परिजनों ने किया हंगामा

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह प्रसव के बाद भर्ती महिला से किन्नरों द्वारा आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

सिकरारा थाना क्षेत्र के उगापुर निवासी वंदना निषाद को प्रसव के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वंदना का आरोप है कि कुछ किन्नर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन उसके आभूषण छीनकर फरार हो गए। इस दौरान किन्नरों ने मारपीट और अभद्रता भी की।

Loading...

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि किन्नर बच्चे के जन्म के बाद नेग मांगने पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने जबरन आभूषण छीन लिए। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page