Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में आयोजित होगा वेव्स का कार्यशाला, स्थानीय प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर

Published

on

Loading...
Loading...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से 28 नवंबर को वाराणसी में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) और वेव्स एनीमे एवं मंगा प्रतियोगिता (डब्ल्यूएएम) का आयोजन होगा।

यह कार्यक्रम सनबीम सनसिटी स्कूल में आयोजित किया जाएगा जिसमें 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। स्कूल और कॉलेज के बच्चे से लेकर पेशेवर तक इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए एक खास मौका है। यदि आप रचनात्मक हैं और 30 सेकंड के विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) क्लिप के माध्यम से “डेली लाइफ सुपरहीरो” की थीम को प्रस्तुत कर सकते हैं तो आप 5 लाख रुपये तक के पुरस्कार जीत सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा विजेताओं को विशेष स्टूडियो इंटर्नशिप का भी अवसर मिलेगा। यह पहल ‘क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंज का हिस्सा है जो स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए भारत को कंटेंट निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

कार्यक्रम में मंगा, वेबटून, एनीमे जैसी श्रेणियों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कॉस्प्ले प्रतियोगिता और भारत के पहले एनीमे ‘ट्रीओ’ की विशेष झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। एमईएआई के सचिव अंकुर भसीन ने कहा कि डब्लूएएम केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि रचनात्मकता को सशक्त करने का एक आंदोलन है।

Advertisement

इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में मंगा, एनीमे और वेबटून के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इन्हें मुख्यधारा में लाने की कोशिश हो रही है। गुवाहाटी, कोलकाता और भुवनेश्वर में सफल आयोजनों के बाद वाराणसी इसका अगला पड़ाव है। यह आयोजन न केवल प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण के केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page