Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में अगले महीने से शुरू होंगे ई-ऑटो रिक्शा

Published

on

Loading...
Loading...

वीसीटीएसएल करेगा संचालन

वाराणसी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) अगले महीने से शहर में 100 ई-ऑटो रिक्शा चलाने जा रहा है। इन ई-ऑटो का संचालन चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर संख्या 21 से 28 के बीच स्थित चार्जिंग और मेंटीनेंस स्टेशन से किया जाएगा। फिलहाल, यहां बिजली कनेक्शन का इंतजार किया जा रहा है, जो इस महीने के अंत तक मिलने की संभावना है।

Loading...

नगर निगम ने ई-ऑटो की पार्किंग, चार्जिंग और मेंटीनेंस के लिए फ्लाईओवर के इस क्षेत्र में 1000 वर्गमीटर जमीन वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट को आवंटित की है। इस परियोजना के तहत ईटीओ मोटर्स के साथ सिटी ट्रांसपोर्ट का करार हुआ है, और सभी ई-ऑटो इस कंपनी के होंगे। इनका संचालन शहर और उसके उपनगरीय इलाकों में होगा, जिनमें लंका, काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, कचहरी, मैदागिन, चांदपुर, भोजूबीर, शिवपुर, पांडेयपुर जैसे प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, ई-ऑटो की किराए की दरें अभी निर्धारित नहीं की गई हैं, लेकिन यह प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। जल्द ही इन दरों की घोषणा की जाएगी और इसके बाद ऑटो का संचालन शुरू किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page