Connect with us

वाराणसी

स्वर्वेद महामंदिर में संत समाज की स्थापना का शताब्दी समारोह छह दिसंबर को

Published

on

Loading...
Loading...

चौबेपुर के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में विहंगम योग संत समाज की स्थापना का शताब्दी समारोह छह और सात दिसंबर को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।200 एकड़ क्षेत्र में टेंट सिटी तैयार की जा रही है और 40 एकड़ में 2500 यज्ञ-वेदियों के साथ स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। दो-तीन दिसंबर से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा।

कार्यक्रम में प्रवचन, दीक्षा और महायज्ञ का आयोजन होगा। संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज ने बताया कि आयोजन में संगीतमय प्रवचन और सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव महाराज के आशीर्वचन होंगे। 25000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के लिए यज्ञ परिसर को 108 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है जिनका नाम ऋषियों और महर्षियों के नाम पर रखा गया है।

Loading...

आयोजन स्थल पर आयुर्वेदिक औषधियों की बिक्री, भोजनालय और धार्मिक पुस्तकालय जैसे विभिन्न पंडाल भी लगाए जा रहे हैं। प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा और नए अनुयायियों को दीक्षा दी जाएगी।

इस अनुष्ठान में 500 से अधिक शिष्य भाग लेंगे।कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों के साथ विहंगम योग दल के कार्यकर्ता भी तैनात रहेंगे। देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा 18 देशों से अनुयायी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, थाईलैंड, फिजी और लंदन जैसे देश शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page