Connect with us

वाराणसी

बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर ने बहू और उसके परिवार पर दर्ज कराया मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

शादी तोड़ने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, जेवरात हड़पने का आरोप

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प पारिवारिक विवाद सामने आया है, जिसमें बीएचयू से सेवानिवृत्त प्रोफेसर सतीश चंद्र माटा ने अपनी बहू और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रोफेसर ने अपनी बहू, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें धमकाने, अपशब्द बोलने और शादी के दौरान दिए गए आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है।

प्रोफेसर माटा के अनुसार, उनके बेटे शुभम की जान पहचान लखनऊ की रिया से हुई थी। जो बाद में उनकी होने वाली बहू बनी। 12 जुलाई को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में दोनों के बीच सगाई हुई थी और वर पक्ष ने लड़की के परिवार को 20 लाख रुपये के आभूषण भेंट किए थे। लेकिन दो महीने बाद रिया और उनके परिवार का रवैया बदल गया।

रिया ने शादी के बाद अपने ससुराल से अलग रहने की शर्त रखी और बंगलुरू में स्थायी रूप से बसने की बात कही। इस पर प्रोफेसर माटा और उनके परिवार ने 15 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर शादी तोड़ने का फैसला किया। रिया ने रिश्तेदारों के सामने शादी तोड़ने का लिखित बयान दिया।

23 अक्टूबर को रिया के पिता रनिल नायर रवींद्रपुरी स्थित प्रोफेसर माटा के घर आए और बातचीत के दौरान आक्रामक हो गए। उन्होंने शादी न करने पर प्रोफेसर और उनकी पत्नी को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी और आभूषण वापस करने से इंकार कर दिया।

Advertisement

प्रोफेसर माटा ने भेलूपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page