Connect with us

पूर्वांचल

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में सितंबर और अक्टूबर माह में यूपीहेल्थ डैशबोर्ड पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को बधाई दी।

संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए उन्होंने विकासखंड घोसी मोहम्मदाबाद गोहना और बड़राव में प्रसव दर में सुधार के लिए स्वास्थ्य अधीक्षकों को निर्देशित किया। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के क्षेत्र में प्रदेश में नवां स्थान प्राप्त होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की सराहना की।

बैठक के दौरान आशा कलस्टर मीटिंग में स्वास्थ्य अधीक्षकों और बीपीएम की कम उपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

उन्होंने शिशु देखभाल के लिए स्थापित एसएनसीयू और एनआरसी में भर्ती की दर में वृद्धि करने के निर्देश दिए। पीआईसीयू में भर्ती की समीक्षा करते हुए, उन्होंने झांसी में हाल ही में हुई दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।

ब्लड बैंक में रक्त की कमी पर भी उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विशेष कैंप आयोजित कर रक्त की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में धीमी प्रगति पर उन्होंने इसे तेज करने का आदेश दिया।

Advertisement

इसके अलावा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, जननी सुरक्षा योजना आदि की प्रगति की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page