गोरखपुर
दुष्कर्म के आरोप में चौरीचौरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस को मिली सफलता, विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन प्रजापति पुत्र मटेलु प्रजापति, निवासी बसडिला टिलाटार, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष कन्नौजिया और पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चौरीचौरा थाने में मु0अ0सं0 331/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 74, 352, 333, 351(2) एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
