Connect with us

गोरखपुर

बशारतपुर में 3.10 करोड़ से बने कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को होगा लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, 225 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक हॉल आमजन को मिलेगा रियायती दरों पर

गोरखपुर। बशारतपुर में करीब 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दो मंजिला आधुनिक कल्याण मंडपम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद यह सुविधा आम लोगों के सामाजिक और वैवाहिक आयोजनों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

कल्याण मंडपम में करीब 225 लोगों की क्षमता वाला बड़ा हॉल, किचन, कमरे, टॉयलेट और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए लॉन और फव्वारे की भी व्यवस्था की गई है।

इस आधुनिक मंडपम का मुख्य उद्देश्य अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक एवं किफायती स्थान उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को महंगे निजी मैरिज हॉल और अन्य आयोजन स्थलों पर होने वाले भारी खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।

29 अगस्त को मुख्यमंत्री के लोकार्पण के बाद बशारतपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर, आधुनिक और रियायती सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page