Connect with us

गोरखपुर

NH-28 पर तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक छात्रा गंभीर घायल; कार सवार दो युवक हिरासत में

गोरखपुर/कुशीनगर। NH-28 पर बुधवार को तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृत छात्राओं की पहचान निशा गिरी और अनामिका ठाकुर के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं हादसे में एक बाइक सवार युवक के भी घायल होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर कार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार गोरखपुर निवासी द्वेष कुमार यादव और अजय निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों छात्राओं के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की प्रमुख वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दो छात्राओं की अचानक मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page