Connect with us

वाराणसी

कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जनपद की थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हरिश्चन्द्र पार्क के पास अवैध हथियार लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 2 देशी तमंचे, 3 जिंदा कारतूस और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात कार्रवाई की। टीम ने पार्क में संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जांच में अभियुक्तों ने बताया कि वे अवैध हथियार साथ में रखते हैं ताकि लोगों को डराया जा सके और किसी भी तरह के आपराधिक गतिविधि में आसानी हो।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू कनौजिया (22) निवासी दारानगर कोतवाली और आयुष कुमार झा (22) निवासी ईश्वरगंगी, जैतपुरा के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक पवन पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, हिमांशु कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल शिवम भारती शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page