Connect with us

वाराणसी

नेता प्रतिपक्ष ने सपा कार्यकर्ता से जिला जेल में की मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सोमवार को जिला कारागार में बंद सपा कार्यकर्ता जवाहर यादव से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मीरापुर बसही के निवासी जवाहर यादव को शिवपुर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया था।

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने नेता प्रतिपक्ष को फोन पर जानकारी दी कि जवाहर यादव पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। विष्णु शर्मा ने बताया कि शिवपुर पुलिस ने उन्हें झूठे आरोपों में जेल भेजा है, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने तुरंत जिला कारागार पहुंचकर कार्यकर्ता से मुलाकात की।

Loading...

इस मुलाकात के दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे, जिनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण यादव, लवकुश यादव और धर्मेंद्र यादव “पगड़ी वाले” शामिल थे। सभी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास बताया और जल्द ही न्याय की उम्मीद जताई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page