Connect with us

वाराणसी

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान निरस्त, दो विमानों का रूट डायवर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

बाबतपुर (वाराणसी)। मौसम की खराबी और घने कोहरे ने मंगलवार को बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन में बाधा डाल दी। बंगलूरू से आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को निरस्त कर दिया गया, जबकि इंडिगो के दो विमानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। कोलकाता से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी ढाई घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, सुबह की शुरुआत से ही धुंध के कारण दृश्यता सामान्य से कम हो गई थी। इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 2211, जो दिल्ली से बाबतपुर के लिए उड़ान भर चुका था। सुबह 6.10 बजे के निर्धारित समय पर नहीं उतर सका और इसे लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह, इंडिगो का दूसरा विमान 6ई 371 भी मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 6:30 बजे बाबतपुर पहुंचने वाला था, लेकिन उसे भी लखनऊ भेजना पड़ा।

लखनऊ डायवर्ट किए गए विमान मौसम सामान्य होने पर वापस बाबतपुर भेजे गए। मुंबई से डायवर्ट हुआ विमान सुबह 10.40 बजे और दिल्ली से डायवर्ट हुआ विमान दोपहर 12.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।

वहीं, कोलकाता से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1951 को भी मौसम की खराबी के कारण ढाई घंटे की देरी हुई। यह विमान सुबह 11.33 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

घने कोहरे से बाधित हुई यात्राएं

Advertisement

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है, जिससे हवाई यात्राओं में असुविधा की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले विमान सेवा प्रदाता से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page