Connect with us

वाराणसी

पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी को ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम मोदी ने फोन कर जाना हाल

वाराणसी के दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ की हालत गंभीर है। सोमवार शाम अपने घर में गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार को रवींद्रपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पीएम मोदी ने मंगलवार शाम चार बजे श्यामदेव राय चौधरी के भतीजे जयप्रकाश राय को फोन कर उनका हालचाल पूछा। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में परिवार को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से किसी प्रकार की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

दादा के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल, और मेयर अशोक तिवारी सहित कई अन्य भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। सभी ने पूर्व विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने भी दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को अस्पताल के डॉक्टरों के साथ सम्पर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

Advertisement

श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ वाराणसी की जनता में अपनी लोकप्रियता और काम के प्रति निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page