Connect with us

वाराणसी

गैस सिलेंडर की पाइप फटने से लगी आग, युवक की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महेश राजभर की जान चली गई। खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर के पाइप के फटने से रसोई में आग लग गई, जिसमें महेश बुरी तरह झुलस गए। उनकी पत्नी सितारा देवी (35) और बेटी नंदनी (17) ने उन्हें बचाने की कोशिश की, जिससे वे भी आग की चपेट में आ गईं।

महेश शाम को अपने घर की रसोई में खाना बना रहे थे। जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाया पाइप अचानक फट गया और तेज गैस रिसाव के कारण माचिस की चिंगारी ने आग पकड़ ली। महेश आग में बुरी तरह फंस गए और चीखने लगे। उनकी आवाज सुनकर बाहर बैठी पत्नी और बेटी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वे खुद भी झुलस गईं।

Loading...

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। महेश, उनकी पत्नी और बेटी को तुरंत मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। एक घंटे के इलाज के बाद महेश की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। नंदनी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

घटना की सूचना महेश के भतीजे शिवा ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, महेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page