Connect with us

वाराणसी

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से कार्तिक आर्यन का काशी में हुआ स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

लस्सी, बनारसी चाट का लिया स्वाद

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का मंगलवार को काशी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। नमो घाट पर पहुंचते ही स्थानीय फैंस ने ‘हर-हर महादेव’ के नारों से अभिनंदन किया। कार्तिक के आस-पास भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल मुस्तैद रहे। कई प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली और उनसे मिलने का उत्साह दिखाया।

हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और दर्शकों से सराहना पा रही है। काशी आगमन के दौरान कार्तिक ने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया। शाम को वह दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए, जिसने इस प्रमोशनल इवेंट को एक खास धार्मिक और सांस्कृतिक रंग दे दिया। कार्तिक ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया और उनके साथ आए यूनिट के सदस्यों ने भी मां गंगा का पूजन किया।

Advertisement

इस दौरान लंका स्थित  ‘पहलवान लस्सी’ का भी उन्होंने स्वाद लिया और ‘वाह’ कहते हुए काशी की इस खासियत की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने बनारसी चाट का भी स्वाद चखा। देर रात तक उनके प्रशंसकों का हुजूम उन्हें देखने और मिलने के लिए उमड़ा रहा। पुलिस और उनके निजी सुरक्षा बाउंसर पूरी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

कार्तिक आर्यन ने कहा, “काशी आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। यहां के गंगा घाट और धार्मिक माहौल ने मन को शांति दी। मैंने मां गंगा से आशीर्वाद मांगा कि फिल्म का प्रदर्शन यूं ही शानदार रहे।”

‘भूल भुलैया 3’ की सफलता का परचम:
फिल्म ने पहले दिन ही 36.60 करोड़ रुपए की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है और सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सफलता के साथ, ‘भूल भुलैया 3’ कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे तेजी से माइलस्टोन छूने वाली फिल्म बन गई है। काशी में मिले इस प्रेम और आशीर्वाद से कार्तिक ने उम्मीद जताई कि उनकी फिल्म का प्रदर्शन आगे भी बेहतर रहेगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page