Connect with us

पूर्वांचल

गर्भवती महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखरनगर ओवरब्रिज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार रात एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन कक्ष में मौत हो गई। सोमवार की सुबह होते ही महिला के परिजन और ग्रामीण अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

मृतका के ससुर कन्हैया बिंद की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसके करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त किया गया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील पांडेय ने अस्पताल को सील कर मामले की जांच के आदेश दे दिए।

Loading...

मृतका की पहचान नंदगंज थाना क्षेत्र के ठेगुना सैचिना निवासी रामप्यारी बिंद के रूप में हुई है। बताया गया कि रामप्यारी अपनी मायके में पिछले एक वर्ष से रह रही थी। 3 नवंबर की शाम प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसके भाई सूरज कुमार और अन्य परिजन उसे इलाज के लिए चंद्रशेखरनगर ओवरब्रिज स्थित निजी अस्पताल ले गए।

डॉ. सुनील पांडेय के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं अस्पताल में भर्ती एक अन्य महिला मरीज को महिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page