Connect with us

अपराध

बंदियों ने आरक्षी पर किया हमला, वर्दी फाड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। पेशी के लिए न्यायालय लाये गये चार बंदियों ने आरक्षी से मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। इस घटना के बाद सोमवार को लाइन बाजार थाने में चारों बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक महंगू यादव की ड्यूटी हवालात से बंदियों की पेशी में लगाई गई थी। 30 अक्टूबर को वह जलालपुर और कोतवाली थाने के हत्या के आरोपी महेश सोनकर, अनुज यादव, मंगेश यादव और इमरान उर्फ नाटे को पेशी के लिए कारागार से न्यायालय के लॉकअप में लेकर आए थे।

Loading...

पेशी के लिए लॉकअप से बाहर निकाले जाने पर चारों आरोपी मुख्य आरक्षी अजय यादव, शिवपाल, दीनदयाल राय और समरजीत तिवारी से विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने आरक्षी अजय यादव पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page