Connect with us

वायरल

चक्रवात दाना से ओडिशा में 35.95 लाख लोग प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

ओडिशा में शुक्रवार सुबह आए तूफान “दाना” ने राज्य के 14 जिलों के लगभग 35.95 लाख लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसका असर मुख्य रूप से तटीय क्षेत्रों के 108 प्रखंडों की 1,671 ग्राम पंचायतों में देखा गया है।

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण इन पंचायतों में हजारों कच्चे मकान आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं साथ ही हजारों एकड़ फसलें भी बर्बाद हुई हैं।राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि संभावित नुकसान को ध्यान में रखते हुए पहले ही तटीय क्षेत्रों से 8,10,896 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर 6,210 राहत केंद्रों में आश्रय दिया गया था।

Loading...

इन केंद्रों में लोगों के रहने खाने और चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। मंत्री ने बताया कि तूफान से हुए नुकसान की गहन समीक्षा की जा रही है और इसके बाद स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मकान देने की कोशिश की जाएगी और फसलों के नुकसान के आकलन के बाद मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा एक केंद्रीय टीम भी जल्द ही ओडिशा का दौरा करेगी जो चक्रवात के प्रभाव का आकलन करके केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी ताकि राज्य को केंद्रीय सहायता प्राप्त हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page