Connect with us

वायरल

जनरल स्टोर से पटाखे की बिक्री का भंडाफोड़

Published

on

Loading...
Loading...

बेटों के कहने पर शुरू की थी पटाखों की बिक्री

शाहजहांपुर। दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र शाहजहांपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीजगंज के पास स्थित एक जनरल स्टोर से अवैध पटाखों की बड़ी खेप जब्त की है। इस जनरल स्टोर का नाम “विमल कुमार गुप्ता जनरल स्टोर” है। जहां कॉस्मेटिक सामान के साथ-साथ अब पटाखों की भी बिक्री हो रही थी।

जानकरी के अनुसार, बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। मौके पर मौजूद दुकानदार से लाइसेंस की मांग की गई लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका।

बेटों के कहने पर शुरू की थी पटाखों की बिक्री

Advertisement

दुकानदार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी पटाखे नहीं बेचे थे। इस बार उनके बेटों ने पटाखों की खेप मंगवाई और उन्हें बेचने का निर्णय लिया। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार और उसके बेटों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

दीपावली के दौरान पटाखों की अवैध बिक्री रोकने के लिए पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया है और प्रशासन ने बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page